Skip to main content

Naradsamvad

थाना रामनगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 52 कुन्तल नाजायज भांग व घटना में प्रयुक्त एक डी0सी0एम बरामद

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read
Oplus_131072

 कृष्ण कुमार शुक्ला (एडिटर)
रामनगर बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र रामनगर में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा सोमवार को अभियुक्त प्रदीप कुमार यादव पुत्र राम सेवक, शीलू यादव पुत्र पंकज कुमार निवासी ग्राम इसरौली थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को किशुनपुर मोड़ से रामनगर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से कुल 52 कुन्तल नाजायज भांग व घटना में प्रयुक्त 01 अदद डी0सी0एम0 बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 42/2025 धारा 60(1)ग आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को पकड़ने में रामनगर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी , उ0नि0 राम अवतार ,मुख्य आरक्षी दीपक कुमार सिंह, आरक्षी प्रदीप कुमार सिंह,ओमप्रकाश सिंह ,सुमित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
इस संबंध में थाना प्रभारी रामनगर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया की गांजा की तस्करी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है उनके कब्जे से 52 कुंतल नाजायज भांग व घटना में प्रयोग करने वाली एक डीसीएम को रामनगर थाना क्षेत्र से कब्जे में लिया गया है संबंधित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

ALSO READ  शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 क्विंटल से ज्यादा मिलावटी सामान जब्त
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!