Skip to main content

Naradsamvad

जनता को न्याय दिलाना और निष्पक्ष कार्यवाही ही हमारी पहली प्राथमिकता-एसपी अर्पित विजयवर्गीय

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

रिपोर्ट-राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला(एडिटर)

Ad image

बार कोड के माध्यम से पुलिसकर्मियों की भ्रमणशीलता को चेक किया जाएगा-पुलिस अधीक्षक

अपराधी कोई भी हो बख्सा नही जाएगा-पुलिस अधीक्षक

 

बाराबंकी।नवागत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने गुरुवार देर शाम बाराबंकी जिले का कार्यभार ग्रहण कर लिया है,शुक्रवार को एसपी एक प्रेसवार्ता में मीडिया से रूबरू हुए जहां,उन्होंने जिले में निष्पक्ष कार्यवाही और जनता को न्याय दिलाने के लिए अपनी पहली प्राथमिकता बताई है। एसपी द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरांत इस प्रेस वार्ता का आयोजन पुलिस लाइन स्थित सभागार किया गया ,जिसमे प्रिण्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों से प्रेस वार्ता की गई।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान प्राथमिक उद्देश्यों और कार्ययोजना के सम्बन्ध में जानकारी दी गई, जिसमें जनपद में कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने व आपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही प्राथमिकता के साथ की जायेगी। पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी करने हेतु तकनीकि सेवाओं के माध्यम से भी अभिनव पहल करने के विषय में बताया गया, जिसमें बार कोड के माध्यम से पुलिसकर्मियों की भ्रमणशीलता को चेक कर पुलिसिंग को और अधिक सशक्त किया जायेगा। थानों/कार्यालयों में नियमित शीलीनता के साथ जनसुनवाई कर त्वरित न्याय दिलाने की कार्यवाही की जायेगी। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु क्षेत्रीय परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर ई-रिक्शा आदि के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। महिला एवं बाल अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी एवं प्रत्येक सप्ताह पुलिस टीम द्वारा पूर्व पीड़िताओं से सम्पर्क कर उनसे फीड बैक लिया जायेगा एवं उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया जायेगा। त्रिनेत्र कैमरों के सतत संचालन एवं और अधिक कैमरा लगवाये जायेंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि लोगों को न्याय दिलाना एवं निष्पक्ष कार्यवाही करना ही उनकी प्राथमिकता है।

ALSO READ  BYD का लग्जरी ब्रांड Denza 13 नवंबर 2026 को भारत में होगी लॉन्च, बाजार में आएगी प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!