Skip to main content

Naradsamvad

रानी बाजार स्थित अंबिका स्कूल के पास तीन वाहन आपस में टकराए बाल बाल बचे लोग

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

रिपोर्ट-राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला

Ad image

लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ सड़क हादसा

रामनगर बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में शाम को रानी बाजार स्थित अंबिका स्कूल के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें तीन वाहन टकरा गए। फिलहाल कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है सामान्य छोटे आए हैं जिनको स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
इस मौसमीय आपदा के दौरान सड़कों पर भी कई दुर्घटनाएं देखने को मिलीं।अंबिका स्कूल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार गुजरात की बस से टकरा गई फिर कुछ ही देर में दो अन्य कारें भी आपस में भिड़ गईं।इन दुर्घटनाओं में कई यात्री चोटिल हो गए जिन्हें पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
मौके पर रामनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की है।
हल्का सिपाही बृजेश कुमार ने बताया लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम को करीब 7:00 बजे तीन वाहन आपस में टकरा गए गनीमत रही की कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है छोटी-मोटी चोटें आईं हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

ALSO READ  अमेठी में वोटर लिस्ट संशोधन के खिलाफ कांग्रेस की बाइक रैली, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!