Naradsamvad

[post-views]

हिन्दू युवा वाहिनी ने ममता बनर्जी का पुतला दहन कर बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की

रिपोर्ट – रोचक अग्निहोत्री (शाहजहांपुर)

शाहजहांपुर: हिन्दू युवा वाहिनी ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर कथित अत्याचार और हिंसक घटनाओं के विरोध में शाहजहांपुर के खिरनीबाग चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

प्रदर्शन के बाद वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी शाहजहांपुर को सौंपा। ज्ञापन में मुर्शिदाबाद, बीरभूम, शमशेर गंज, सूती जैसे क्षेत्रों में विशेष समुदाय द्वारा बमबारी, गोलीबारी, मंदिरों में तोड़फोड़, लूटपाट, महिलाओं के साथ अभद्रता और हत्याओं का आरोप लगाया गया।

संगठन ने ममता बनर्जी सरकार पर हिंदुओं की सुरक्षा में विफलता और जिहादी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि बंगाल को “बांग्लादेश” बनाने की साजिश हो रही है। वाहिनी ने मांग की कि पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए, ममता सरकार को बर्खास्त किया जाए और ममता बनर्जी को दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया जाए।

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, उपाध्यक्ष दानवीर सिंह, मंत्री रवि गंगवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य कार्तिक कश्यप, मीडिया प्रभारी भानु प्रताप वर्मा, रामजी मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1156416
Total Visitors
error: Content is protected !!