रिपोर्ट/नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी
बाराबंकी। नगर के धनोखर सरोवर स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं राष्ट्रीय जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन मंच अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने किया।समारोह में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमन द्विवेदी और महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों की ऐतिहासिक जीत के पीछे उनकी जनसेवा और अधिवक्ताओं के हितों के लिए किया गया निरंतर संघर्ष रहा है।बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमन द्विवेदी ने कहा कि वह बाराबंकी के कायस्थ समाज के लिए सदैव सहयोग और सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। वहीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने प्रदीप श्रीवास्तव को संगठन का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रदीप श्रीवास्तव ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम में मंदिर समिति के महामंत्री सुभाष श्रीवास्तव, महासभा के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, संगठन मंत्री हरीश श्रीवास्तव, महामंत्री अजय श्रीवास्तव, योगेंद्र गुप्ता, युवा अध्यक्ष अधिवक्ता गौरव श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, अधिवक्ता अंबरीष श्रीवास्तव, अंशू श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






























