Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में कायस्थ महासभा का सम्मान समारोह सम्पन्न, बार एसोसिएशन पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन !

बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमन द्विवेदी व महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव को किया गया सम्मानित, प्रदीप बने महासभा के जिला उपाध्यक्ष !

ब्यूरो रिपोर्ट-राहुल त्रिपाठी

बाराबंकी :-  नगर के धनोखर सरोवर स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं राष्ट्रीय जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय जागरण मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव द्वारा किया गया, जिसमें बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमन द्विवेदी एवं महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव को उनकी ऐतिहासिक जीत एवं समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बार एसोसिएशन चुनाव में रमन द्विवेदी और प्रदीप श्रीवास्तव की ऐतिहासिक विजय उनके जनसेवा भाव, अधिवक्ताओं के हितों के लिए किए गए संघर्ष तथा संगठनात्मक क्षमता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारियों ने अपने कार्यों से अधिवक्ता समाज का विश्वास अर्जित किया है।

अपने संबोधन में बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमन द्विवेदी ने कहा कि वह बाराबंकी के कायस्थ समाज के हितों और सामाजिक कार्यों में सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता को और मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा प्रदीप श्रीवास्तव को संगठन का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया। पद की घोषणा के बाद प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि वह पूरी ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ महासभा के विस्तार एवं मजबूती के लिए कार्य करेंगे तथा समाज को संगठित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के महामंत्री सुभाष श्रीवास्तव, महासभा जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, संगठन मंत्री हरीश श्रीवास्तव, महामंत्री अजय श्रीवास्तव, योगेन्द्र गुप्ता, युवा अध्यक्ष अधिवक्ता गौरव श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, अधिवक्ता अंबरीष श्रीवास्तव, अंशू श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1321261
Total Visitors
error: Content is protected !!