Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

अलीगंज अग्निकांड में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार !

6 नामजद समेत अन्य जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच जारी !

रिपोर्ट:- नारद संवाद

लखनऊ:-  अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में थाना अलीगंज में अभियोग संख्या 115/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा अधिनियम के अंतर्गत छह नामजद अभियुक्तों सहित अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामकृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला और तूशॉक कृष्णा जायसवाल शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य आरोपियों और जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि अलीगंज में हुए इस दर्दनाक अग्निकांड में कई लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358982
Total Visitors
error: Content is protected !!