Naradsamvad

[post-views]

भैरमपुर पावर हाउस की मांग को लेकर ऊर्जा मंत्री से मिले एमएलसी अंगद सिंह

रिपोर्ट/नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

बाराबंकी। सूरतगंज ब्लॉक की वर्षों पुरानी बिजली समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अंगद कुमार सिंह ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात कर भैरमपुर में नए पावर हाउस की स्थापना की मांग उठाई है।ऊर्जा मंत्री को सौंपे गए पत्र में एमएलसी ने बताया कि सूरतगंज विकास खंड जिले का सबसे बड़ा ब्लॉक होने के साथ-साथ प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महादेवा कॉरिडोर परियोजना का प्रमुख हिस्सा है। इसके बावजूद क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और लाइन फॉल्ट जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र को 25 से 30 किलोमीटर दूर स्थित विद्युत उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति की जाती है। लंबी दूरी के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित होती है, जिसका सीधा असर किसानों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ता है।एमएलसी अंगद सिंह ने पत्र में कहा कि भैरमपुर में पावर हाउस की स्थापना होने से तराई क्षेत्र, हेतमापुर, महादेवा कॉरिडोर और पूरे सूरतगंज ब्लॉक की बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। इससे हजारों परिवारों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।इस मांग के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच नई उम्मीद जगी है। लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि सरकार यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो भैरमपुर पावर हाउस पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। अब लोगों की निगाहें ऊर्जा विभाग के निर्णय पर टिकी हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1150099
Total Visitors
error: Content is protected !!