Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

लखनऊ अग्निकांड : KGMU पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, घायलों से की मुलाकात !

रिपोर्ट: – नारद संवाद 

लखनऊ :-  राजधानी लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर हालात की जानकारी ली। इसके बाद वह किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) पहुंचे, जहां हादसे में घायल लोगों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

रक्षा मंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने चिकित्सकों से भी मरीजों के उपचार की जानकारी प्राप्त की और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। संकट की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है तथा हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358930
Total Visitors
error: Content is protected !!