Naradsamvad

[post-views]

लखनऊ अग्निकांड के घायलों से मिले मुख्यमंत्री, बेहतर इलाज के दिए निर्देश !

 रिपोर्ट:- नारद संवाद 

लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के पुरनिया (सेक्टर-डी) स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री के साथ मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी घायलों और उनके परिजनों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान चिकित्सकों से मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई।

मुख्यमंत्री ने चिकित्साधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी घायलों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा 24 घंटे निगरानी रखते हुए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाए।

लखनऊ अग्निकांड को लेकर प्रदेश सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और घायलों के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1154783
Total Visitors
error: Content is protected !!