Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

गरीब परिवार के बेटे शुभम का अग्निवीर में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। कस्बा रामनगर के मोहल्ला धमेडी निवासी एक गरीब परिवार के बेटे का भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शुभम शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र शर्मा की इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।शुभम शर्मा ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। वह लंबे समय से भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना देख रहे थे। अथक प्रयास और निरंतर तैयारी के बाद उनका चयन अग्निवीर के रूप में हुआ है।शुभम की सफलता को क्षेत्र के लोग युवाओं के लिए प्रेरणादायक बता रहे हैं। उनका कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। शुभम के चयन से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ा है।शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, परिवार के सहयोग और निरंतर मेहनत को दिया है। उनके चयन की सूचना मिलते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और क्षेत्रवासियों ने इसे रामनगर के लिए गर्व का क्षण बताया।

Ad image
ALSO READ  उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नाम अब होगा संत रविदास नगर भदोही, सीएम योगी ने की घोषणा

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1594756
Total Visitors
error: Content is protected !!