बिहार : भरत तिवारी एनकाउंटर पर मां का बड़ा बयान, DSP को ठहराया जिम्मेदार !
रिपोर्ट :- नारदसंवाद
बिहार के भोजपुर में 28 वर्षीय भरत तिवारी के पुलिस एनकाउंटर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच भरत तिवारी की मां आशा देवी का भावुक बयान सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को दो गोलियां मारी गईं और वह समाज सेवा करने वाला व्यक्ति था।
आशा देवी ने एनकाउंटर के लिए संबंधित DSP को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है और विभिन्न पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
“भरत तिवारी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि उस सोच का प्रतीक थे जो अन्याय, भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाने का हौसला रखती है। आज के युवाओं को अगर किसी से प्रेरणा लेनी चाहिए, तो वह ऐसे निडर और देशभक्त युवाओं से लेनी चाहिए जो अपने समाज और देश के लिए जीते हैं।
जिस देश में सच्चाई बोलने वालों को दबाने की कोशिश होती हो, वहां भरत तिवारी जैसे लोग उम्मीद की आखिरी किरण बन जाते हैं। उनकी आवाज़ से भ्रष्ट मंत्री, भ्रष्ट अधिकारी और गलत व्यवस्था डरती थी, क्योंकि सच हमेशा झूठ पर भारी पड़ता है।
भरत तिवारी को एनकाउंटर में मार दिया गया, लेकिन विचार कभी नहीं मरते। एक सच्चा देशभक्त शरीर से नहीं, अपने विचारों और संघर्ष से अमर होता है। आज हर युवा को यह समझना होगा कि देशभक्ति सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से नहीं आती, बल्कि अन्याय के खिलाफ खड़े होने से आती है।
अगर देश के हर गांव, हर शहर में भरत तिवारी जैसे युवा पैदा हो जाएं, तो भ्रष्टाचार अपने आप खत्म हो जाएगा। ऐसे वीर युवाओं को इतिहास मिटा नहीं सकता, क्योंकि जनता के दिलों में उनका नाम हमेशा जिंदा रहता है।
भरत तिवारी अमर रहें!