Naradsamvad

[post-views]

व्यापारियों को राजनीति में नेतृत्व की भूमिका निभानी होगी : योगेश द्विवेदी लम्बरदार**

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन हैदरगढ़ की प्रथम पदाधिकारी बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन !

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा (एडिटर)

बाराबंकी(हैदरगढ़) :- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन हैदरगढ़ की महत्वपूर्ण प्रथम पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हैदरगढ़ स्थित स्वागत रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई। बैठक संगठन के अध्यक्ष योगेश द्विवेदी लम्बरदार, मुख्य संरक्षक दादा स्कंद कुमार तिवारी एवं महामंत्री शादाब मूवीमैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन को अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष योगेश द्विवेदी लम्बरदार ने कहा कि व्यापारी वर्ग को अब केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि राजनीति और नेतृत्व की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से आगे बढ़कर निर्णय प्रक्रिया में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया।

मुख्य संरक्षक दादा स्कंद कुमार तिवारी ने संगठन के विस्तार को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि संगठन को गांवों और छोटे-छोटे बाजारों तक पहुंचाना होगा, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी इससे जुड़ सकें और उनकी समस्याओं का समाधान संगठित रूप से किया जा सके।

बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और व्यापारियों के हितों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव साझा किए और संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया।

अध्यक्ष योगेश द्विवेदी लम्बरदार ने प्रस्ताव रखा कि प्रत्येक माह संगठन की नियमित बैठक आयोजित की जाए, जिससे पदाधिकारियों के बीच समन्वय, संवाद और सक्रियता बनी रहे। प्रस्ताव का उपस्थित पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

बैठक के दौरान संगठन से जुड़े व्यापारियों एवं पदाधिकारियों का बैच पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और व्यापारी हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1150210
Total Visitors
error: Content is protected !!