Skip to main content

Naradsamvad

पूरे अल्पी के महावीरन मंदिर में घंटा चुराते एक विशेष समुदाय के दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read
oplus_0

पूरे अल्पी के महावीरन मंदिर में घंटा चुराते एक विशेष समुदाय के दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Ad image

 

मौके पर पहुँचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दी पुलिस को सूचना, थाना सुबेहा पुलिस ने दोनों चोरों को किया गिरफ्तार

राघवेन्द्र मिश्रा(एडिटर-नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

बाराबंकी। आदर्श नगर पंचायत सुबेहा के वार्ड हवेली के मोहल्ला पूरे अल्पी में हनुमान महावीरन मंदिर पर घंटा चुराते दो मुस्लिम समुदाय के चोर पकड़े गए। ईश्वर से मांगने की वजाय मंदिर में चोरी करने पहुचें सलमान और रुक्सार।क्या भगवान के घर भी ये लोग चोरी कर लेते हैं…???

गुरुवार देर रात जानकारी के मुताबिक सुबेहा थाना क्षेत्र के वार्ड हवेली के मोहल्ला पूरे अल्पी में बजरंग वली महावीरन का मंदिर है जहां गुरुवार देर रात मुस्लिम समुदाय के दो चोर घंटा खोलने(चोरी करने) आये थे। रात ज्यादा नही थी इसलिए ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया, तो चोर भागने की कोशिश करने लगे, ग्रामीणों के शोर कर्म पर गांव के अन्य लोग भी इकट्ठे हो गए जल्दी से सभी गांव ने दोनों मुस्लिम समुदाय के चोरों को घेर कर पकड़ लिया और आनन फानन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी। जानकारी होते ही तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे बजरंग दल के पदाधिकारी रणधीर सिंह”सोनू”ने मामले को समझा और फिर पुलिस को जानकारी दी।घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचीं सुबेहा पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार किए चोरों में एक सलमान (28) पुत्र समी तो दूसरा रुक्सार (29) पुत्र मोहम्मद ताहिर हैं दोनों एक ही मोहल्ला हवेली वार्ड ,नगर पंचायत सुबेहा के निबासी है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास मंदिर से चुराए घंटा भी बरामद हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर सुबेहा पुलिस इन चोरों से कड़ाई से पूंछताछ करे तो और अन्य भी चोरियों की घटनाओं का खुलासा हो सकता है साथ ही इन चोरों का सरगना भी सुबेहा पुलिस के हत्थे चढ़ सकता है। जब इस पूरे मामले में सुबेहा प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कांत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दो चोरों को पकड़ा गया है, जिनका नाम सलमान और रुक्सार है दोनों ही नगर पंचायत सुबेहा के वार्ड हवेली में रहते हैं गिरफ्तारी हुई है गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घंटा बरामद हुए हैं मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है बिधिक कार्यवाही की जाएगी।

ALSO READ  ओम प्रकाश राजभर का दावा, सीटों के विवाद में टूट सकता है सपा और कांग्रेस का गठबंधन
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!