Skip to main content

Naradsamvad

प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर का बढ़ेगा दायरा, घेरे में आएंगी दो बस्तियां

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला(एडिटर)

Ad image

दलित व कहार बस्ती के 100 मकानों की जमीन होगी अधिग्रहीत

 

रामनगर (बाराबंकी)प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेव के प्रस्तावित कॉरिडोर प्रोजेक्ट का दायरा अब और अधिक बढ़ाया जाएगा। मंदिर परिसर के पास स्थित दलित बस्ती और करण बस्ती के करीब 100 मकानों की जमीन भी अब इस परियोजना में शामिल की जाएगी।
प्रशासन ने इन बस्तियों का राजस्व सर्वेक्षण पूरा कर लिया है और अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शासन से अनुमति मिलने के बाद अधिग्रहण की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।
उप जिला अधिकारी रामनगर पवन कुमार ने बताया कि दलित व कहार बस्ती में कुल 100 मकान हैं, जिन्हें अधिग्रहण के लिए चिन्हित किया गया है। इनका सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। शासन की अनुमति मिलते ही अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

ALSO READ  बिहार स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार यूपी में बढ़ाएंगे राजनीतिक पकड़, 2027 चुनाव में NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव


ज्ञात हो अब तक करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 10 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। पहले चरण में 184 मकानों को खरीदा गया था, जिनमें से 152 मकानों की रजिस्ट्री पर्यटन विभाग के पक्ष में पूरी हो चुकी है। शेष 32 भवनों को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है और इनका अधिग्रहण अंतिम चरण में है।शासन का मानना है कि लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर बनने से तीर्थ नगरी में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी सुलभ होंगे।
जनप्रतिनिधि भाजपा नेता रामबाबू द्विवेदी ने बताया लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर के निर्माण कार्य पर शासन स्तर से बजट को बढ़ाकर ₹200 करोड़ कर दिया गया है। इसे वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर भव्य बनाया जाना है।

ALSO READ  बाराबंकी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चार युवकों के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!