Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

स्वतंत्र इंडियन लेबर पार्टी के युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा

फर्रुखाबाद – स्वतंत्र इंडियन लेबर पार्टी के युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस्तीफ़ा दे दिया | नीतीश कुमार जोशी ने बताया की स्वतंत्र इंडियन लेबर के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह लोधी उर्फ़ राणा ने दबाब बनाकर उनको पार्टी ज्वाइन करवाई थी | नितीश ने बताया अब मैंने उनकी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है | अब वो डॉ. जितेंद्र यादव के कहे मार्ग पर पार्टी के नेतृत्व में चलेंगे और समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल यादव के नेतृत्व में काम करेंगे उन्होंने कहा हम समाजवादी थे और हमेशा रहेंगे |

इस पूरे मामले पर जब हमने स्वतंत्र इंडियन लेबर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात की तो उन्होंने बताया की हमने नितीश को संघठन के कार्यों के लिए गाडी दी थी न की निजी कार्यों के लिए नितीश कुमार अपने निजी गाडी का इस्तमाल कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने गाडी संघठन मंत्री को दे दी | स्वतंत्र इंडियन लेबर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह लोधी उर्फ़ राणा ने बताय वो शराबबंदी की मुहीम में हमारे साथ नहीं चल पाए जिस कारण उन्होंने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया |

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1293050
Total Visitors
error: Content is protected !!