Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

त्रिवेदीगंज गांव के एक घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के सामान पर किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट-मुन्ना सिंह (नारद संवाद एजेंसी)

बाराबंकी जिलें के लोनीकटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेदीगंज गांव निवासी अशीर अहमद पुत्र मुशीर अहमद के घर बीती रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख के सोने- चांदी के कीमती जेवरात लेकर रफूचक्कर हो हो गए। इस दौरान घर में अलग- अलग सदस्यों को भनक तक नहीं लग पाई। सुबह उठने पर उक्त चोरी की वारदात की जानकारी होने पर सभी के होश उड़ गए। पीड़ित अशीर अहमद ने शनिवार करीब 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात चोर घर में छत के रास्ते से दाखिल हुए थे। सुबह उठने पर सभी लोगों को इस चोरी की वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित अशीर अहमद ने बताया कि चोर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने व चांदी की जेवरात अज्ञात चोर लेकर फरार हो गये। सुबह उठने पर जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा फौरन इसकी सूचना थाना लोनीकटरा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस के अलावा फोरेंसिक जांच टीम ने भी भी मौंके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल की हैं।।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1422750
Total Visitors
error: Content is protected !!