Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

स्वतंत्र इंडियन लेबर पार्टी गाँव-गाँव जाकर चलायेगी झंडा अभियान

फर्रुखाबाद – प्रदेश में शराब बंदी के लिए बीते कई वर्षों से लगातार अभियान चला रहे स्वतंत्र इंडियन लेबर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह लोधी उर्फ़ राणा अब 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए है | आवास विकास स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता कर उन्होंने बताया की स्वतंत्र इंडियन लेबर पार्टी संगठन का विस्तार करनें जा रही है जिसके लिए पार्टी झंडा अभियान चलायेगी वहीँ फर्रुखाबाद की सभी विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी |

फर्रुखाबाद में अपनी बेबाकी से बात रखने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह उर्फ़ राणा प्रदेश स्तर पर विस्तार करने जा रहे है आने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के साथ ही वो पार्टी जागरूकता अभियान के तहत घर घर शराबबंदी नशामुक्त के लिए जागरूकता शिविर लगायेगी | पार्टी अन्य जनसमस्याओं को लेकर भी प्रयास करेगी| महिला का शोषण हो रहा है| विवाहित महिलाओं में तलाक की समस्या बढ़ रही है, जिससे पार्टी मुद्दा उठायेगी जिस युवती की शादी जिस युवक से होगी उसकी आधी समाप्ति पर महिला का अधिकार हो स्वतंत्र इंडियन लेबर पार्टी के युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जोशी ने बताया हम फर्रुखाबाद में शराब बंदी को लेकर जनता की आवाज उठाने का काम करेंगे स्वतंत्र इंडियन लेबर पार्टी से पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों को जागरूक करेगी साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव में हम चारों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे | | इस दौरान महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुवाला लोधी,  पवन कुमार आदि रहे |

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1464873
Total Visitors
error: Content is protected !!