Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

परिवार के लोगों ने मामूली कहासुनी को लेकर वृद्ध पर हमला कर किया लहूलुहान

फर्रुखाबाद – कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिराऊ में पारिवारिक कहासुनी को लेकर परिवार के ही लोगों ने वृद्ध चंद्रपाल सिंह के साथ गालीगलौज कर लाठी डंडों से हमले कर लहूलुहान कर दिया |

घायल वृद्ध चंद्रपाल सिंह के पुत्र इंद्रपाल सिंह ने कायमगंज कोतवाली में तहरीर देकर कहा की इंद्रपाल सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह के साथ 3 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे आपसी कहासुनी को लेकर परिवार की ही कुष्मा देवी पत्नी कुशवीर सिंह, कुशवीर पुत्र भगवन सिंह व कुशवीर के पुत्र सोनू और शिवम् ने चंद्रपाल सिंह के साथ गाली गलौज कर लात घूसों व् डंडों से मारपीट की मारपीट में प्रार्थी के पिता के सिर व् शरीर में गंभीर चोटें आयी है | यह लोग आये दिन किसी न किसी बात को लेकर प्रार्थी के परिजनों के साथ गाली गलौज व झगड़ा फसाद रहते है | प्रार्थी इंद्रपाल ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्यवाही करने की गुहार लगाई है |

परिवार के लोगों द्वारा मारपीट करने पर वृद्ध चंद्रपाल सिंह के सिर में चोट आने से बुरी तरह लहूलुहान हो गए है पुलिस द्वारा मामूली कार्यवाही के चलते परिवार के ही हमलावरों के हौसले बुलंद है |

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1464853
Total Visitors
error: Content is protected !!