Naradsamvad

[post-views]

20 लाख की 30 कुंतल प्रतिबंधित मछली थाई मांगुर को जंगल में पुलिस ने नष्ट किया

 

रिपोर्ट/अब्दुल मोमिन नारद संवाद

बाराबंकी।कोलकाता से पंजाब जा रही 30 कुंतल प्रतिबंधित प्रजाति की मछली थाई मांगुर को अहमदपुर टोल प्लाजा के निकट जंगल में नष्ट किया गया प्रतिबंधित मछली की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।बताते चले कि गत 21 मई को लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा के निकट से अहमदपुर चौकी प्रभारी गौरव अवस्थी ने टृक नंबर यूपी 76 के 9288 पर लदी मांगूर मछली को देख मत्स्य निरीक्षक अच्छे लाल निषाद , मत्स्य विकास अधिकारी रमेश चंद्र एवं वंश राज ने मौके पर खड़ी ट्रक का निरीक्षण किया जिसमें प्रतिबंधित मछली थाई मांगुर पाए जाने पर एनबीएफजीआर तेलीबाग लखनऊ की वैज्ञानिकों की टीम के पास मछलियों का नमूना जांच के लिए भिजवाया वैज्ञानिकों की टीम ने पुष्टि की कि उपरोक्त मछली थाई मांगुर है इसके आयात निर्यात और विक्रय पर भारत सरकार द्वारा पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जा चुका है।इस मछली की कीमत रुपए 20 लाख से अधिक की अनुमानित है। प्रतिबंधित मछली की पुष्टि होने पर गुरुवार को मत्स्य टीम एव चौकी प्रभारी गौरव अवस्थी ने जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवा कर नष्ट किया गया।मत्स्य विभाग के अधिकारियों ज़ैदपुर में टृक चालक विवेक कुमार पुत्र ब्रज मोहन, विश्वनाथ विश्वास, खलासी नितेश व पवन पात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1780751
Total Visitors
error: Content is protected !!