Sunday, May 12, 2024
Homeगणेशपुरमकरसंक्रांति पर गणेशपुर की ललिता मैया मंदिर के नाम भूमि मकान किया...

मकरसंक्रांति पर गणेशपुर की ललिता मैया मंदिर के नाम भूमि मकान किया दान

 

 

वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज

रामनगर बाराबंकी।गणेशपुर कस्बे के ललिता मैया मंदिर के नाम लखनऊ निवासी सुरेश कुमार गुप्ता ने पत्नी सरिता गुप्ता के साथ मकरसंक्रांति पर्व पर पंडित विमल कुमार शास्त्री से विधिविधान पूर्वक संकल्प व पूजा पाठ संपन्न कर मंदिर में श्रद्धापूर्वक खिचड़ी भोज किया।इस भक्त दंपति ने माता जी के मंदिर के सामने का अपना पूरा मकान ललिता मैया मंदिर के नाम रजिस्ट्री कर दान कर दिया।पूर्व में यह मकान राधे लाल गुप्ता का आवास था जिनके नाती नातिन व चंद्रिका प्रसाद सुशील गुप्ता सूरज गुप्ता किशोरी लाल गुप्ता कमलेश गुप्ता सूरज नारायण प्रेम कुमार आदि लोगो के सहयोग से ये घर मंदिर को समर्पित हुआ।इस शुभ अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्य कुलदीप गुप्ता सतीश चन्द्र अग्रवाल विजय गुप्ता व अवधेश कुमार शुक्ला सहित पुजारी राजू मिश्र उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े