Naradsamvad

[post-views]

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव का हैदर गढ़ में भव्य स्वागत

 

 

रिपोर्ट/वाइस एडिटर के के शुक्ल/सतीश कुमार

बाराबंकी।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सुल्तानपुर जिले के थाना के कोडवार के अझुही के निवासी सपा के पूर्व विधायक अबरार अहमद की अंत्येष्टि में शामिल होकर वापस करीब साढ़े चार बजे बाराबंकी के हैदरगढ़ में जब पहुंचे, तो हैदरगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे के किनारे स्थित स्वागत रेस्टोरेंट के सामने उन्हें रोककर उनका भव्य स्वागत किया। रेस्टोरेंट मालिक जितिन चौधरी अपने साथ होटल लेकर चले गए। बाद कार्यकर्ताओं के साथ होटल पर चाय पिया। चाय पीने के बाद सपा के पूर्व विधायक राम मगन रावत व युवा सपा नेता पप्पू सिद्दीकी के नेतृत्व में हजारों सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पप्पू सिद्दीकी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। सभी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।इस दौरान करीब 5 मिनट तक अखिलेश यादव रुके।उसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।जब उनका काफिला लखनऊ की ओर बढ़ने लगा तब जाकर हाईवे का जाम धीरे धीरे खुलने लगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से पंकज यादव, गौतम पाठक ,अब्दुल कलीम, लवकुश यादव, चांद बाबू, रामू यादव , अर्पित यादव, रामसजीवन सहित हजारों लोग शामिल है।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1780450
Total Visitors
error: Content is protected !!