Naradsamvad

[post-views]

भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ भाकियू भदौरिया जिला अध्यक्ष कर रहे हैं अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन

 

भदौरिया किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह

वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल
सिरौली गौसपुर बाराबंकी।भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन के जिला अध्यक्ष बाराबंकी रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आज तहसील सिरौली गौसपुर में किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें तमाम भदौरिया संगठन के तमाम संघर्षशील कार्यकर्ता टेंट के नीचे उपस्थित रह कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कर रहे है।जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया अगर हमारी सभी मांगे नहीं पूरी हुई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। हमारे संगठन के कार्यकर्ता भ्रष्ट अधिकारियों की ईंट से ईंट बजा देंगे। अगर हमारी मांगे प्रशासन ने नहीं सुनी तो प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन कर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1780465
Total Visitors
error: Content is protected !!