Saturday, May 18, 2024
HomeLatest Newsपर्यावरण प्रेमी ने 201 पौधे महादेवा निवासी रवि गुप्ता के प्लाट में...

पर्यावरण प्रेमी ने 201 पौधे महादेवा निवासी रवि गुप्ता के प्लाट में रोपित कराए

 

 

पर्यावरण प्रेमी भास्कर द्वारा ₹100 के स्टांप के साथ 201 पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी रवि गुप्ता को दी गई

वाइस एडिटर के के शुक्ल नारद संवाद

रामनगर/बाराबंकी।लोध्रेश्वर महादेवा निवासी समाज सेवी कुँवर मोनू भास्कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करते है।किसानों को वृक्ष वितरित कर वृक्षारोपण का कार्य करते है।मोनू भास्कर 2001 वृक्ष अपने जन्मदिवस से पहले रोपित कर चुके है।इस वर्ष भी वृक्षारोपण की शुरुआत पौराणिक तीर्थ स्थल श्री लोध्रेश्वर महादेव की पावन धरती पर किया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में करनैलगंज के जिला पंचायत सदस्य गुड्डू सिंह मसौलिया एवं रामनगर पीजी कालेज के प्राचार्य कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने कुँवर मोनू भास्कर के साथ वृक्ष रोपित कर इस एक सप्ताह के वृहद् वृक्षारोपण की शुरुआत की।इसी क्रम में श्री भास्कर के द्वारा महादेवा निवासी रवि गुप्ता के प्लाट में 201 वृक्ष रोपित कराए गए। वही श्री भास्कर ने रवि गुप्ता से इन वृक्षों की देखभाल अपने पुत्रों के जैसे करने की अपील की व शपथ के तौर पर 100 रुपए के स्टाम्प पेपर पर लिखवाकर शपथ दिलाई। इस अवसर पर धीरेंद्र प्रताप सिंह श्यामू सिंह सत्यम सिंह करमुल्लापुर सुमित सिंह मसौलिया यशपाल सिंह अमित राजकुमार शेखर राज अनिरुध शुक्ला संजय यादव राजे यादव पप्पू गौतम रामू आदि कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े