Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी के थाना रामनगर के लहड़रा मोड़ पास जंगल में यूपी एसटीएफ बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक लाख का इनामी बदमाश ढेर हैदरगढ़ राजकीय विद्यालय में अहिल्याबाई होलकर जयंती पर प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को दिया गया पुरुस्कार “रानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का सम्मान” बाराबंकी के रामनगर पी जी कॉलेज में समाज कल्याण राज्य मंत्री की सख्ती, दो अधिकारी निलंबित, एफआईआर व रिकवरी के आदेश लखनऊ काम पर गए युवक का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने 10 लाख की फिरौती मांगी बाराबंकी के रामनगर में रेलवे पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
[post-views]

चेयरमैन रामशरण पाठक ने वृद्ध जनों को सम्मान देकर पेश की योगा दिवस पर अनोखी मिसाल

 

 

विश्व योगा दिवस पर रामनगर चेयरमैन राम शरण पाठक ने वृद्धजनों को अंग वस्त्र भेंट कर माला पहना कर किया सम्मान

             रिपोर्ट/वाइस एडिटर के के शुक्ल स्वतंत्र पत्रकार
रामनगर/ बाराबंकी:पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के जनप्रिय चेयरमैन समाजसेवी रामशरण पाठक के द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय रामनगर पर विश्व योगा दिवस के पावन अवसर पर तीसरी बार चेयरमैन बनकर रामशरण पाठक ने वृद्धजनों को अंग वस्त्र भेंट कर माला पहना कर स्वागत सम्मान किया गया। सर्वप्रथम श्री पाठक ने सेवानिवृत्त प्रवक्ता यूनियन इंटर कॉलेज कृष्ण शर्मा को अंग वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में वरिष्ठ नागरिक देवता दीन ओझा को अंग वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में हरि नारायण शुक्ला, सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णपाल शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण मित्र शुक्ला, सुप्रसिद्ध चिकित्सक कृष्ण बिहारी शुक्ला, वयोवृद्ध वरिष्ठ नागरिक भोलानाथ त्रिपाठी को अंगवस्त्र भेंट कर माला पहनाकर स्वागत सम्मान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर विश्व योगा दिवस मना कर नगर पंचायत के लोगो को हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि कांत पांडे, समाजसेवी कमलेश पांडे,राधा कांत तिवारी, कृष्ण कुमार मिश्रा, मुन्ना यादव ,समाजसेवी पवन कुमार ओझा, गुलफाम अहमद, बंटी ,दीपक कुमार ओझा ,संजय शुक्ला, सत्यम ओझा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1804583
Total Visitors
error: Content is protected !!