Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
Farmers are troubled by the irrigation crisis in Jaunpur | जौनपुर​​​​​​​ में सिंचाई की संकट से किसान परेशान: 35 नलकूप बंद होने से फसलों पर खतरा, डीएम से ट्यूबवेल की मरम्मत कराने की मांग – Jaunpur News रिलायन्स इंण्डस्ट्रीज लिमिटेड के सौजन्य से सी०एस०आर० मद से 03 ट्रूनॉट मशीनें जनपद को करायी उपलब्ध लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान लखनऊ द्वारा चीनी मिल रोजागांव के सहयोग से बसंतकालीन गन्ना बुवाई हेतु किसान गोष्ठी का आयोजन रेलवे पुलिस ने रेलवे सिग्नल केबल चोरी करते हुए पिता पुत्र को रंगो हाथ पकड़ कर भेजा जेल बाराबंकी जिलाधिकारी ने आलापुर, सहित कई स्थानों का किया निरीक्षण Terror of history sheeter Manzoor Ahmed, video goes viral, FIR registered | हिस्ट्रीशीटर मंजूर अहमद का आतंक, वीडियो वायरल, FIR दर्ज: गवाही देकर लौट रहे कलीम को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस को देखकर भागे – Bareilly News
[post-views]

त्रिपुरा के पूर्व डिप्टी सी एम देव वर्मा ने रामनगर ब्लॉक में लाभार्थी सम्मेलन कर की जनसभा

 

 

 

 

रामनगर खंड विकास अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी त्रिपुरा के पूर्व डिप्टी सीएम को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए

                 वॉइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल
रामनगर बाराबंकी।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज विकास खंड रामनगर में लाभार्थी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
मंगलवार को करीब बारह बजे मुख्य अतिथि त्रिपुरा राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री का रामनगर ब्लॉक में आगमन हुवा। डिप्टी सी एम ने सर्वप्रथम मां भारती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की भव्य शुरुवात की।ब्लॉक की तीन महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। उसके उपरांत बाराबंकी सांसद उपेंद्र सिंह रावत,रामनगर निवर्तमान विधायक शरद अवस्थी,ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी,भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुशुमेश, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने बुके भेंट कर त्रिपुरा के पूर्व डिप्टी सी एम का स्वागत सम्मान किया।त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री जिशनु देव वर्मा ने लाभार्थी जन सभा को संबोधित करते हुवे सबसे पहले सभी लाभार्थियों से हाथ उठवाकर भारत माता की जय के जयकारे का नारा लगवाया।पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भारत सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का खूब बखान किया।उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना भी साधा। उन्होंने आगे कहा बिना बिचौलियों के अब लाभार्थी के खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे किसानों के पास जा रहा है। पूर्व सरकार में बिचौलिया पैसा खा जाते थे। सारे घोटाले बाज आज मोदी सरकार के खिलाफ चक्रव्यूह रच रहे है। इन 9 वर्षों में पूरे देश में विकास की गंगा बह रही है हर जगह कोने-कोने में काम हो रहा है मोदी है तो मुमकिन है। ना जातिवाद ना तुष्टीकरण है न परिवारवाद है सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम हो रहा है। यूपी में पहले की जो सरकार थी उस समय दंगा की खबरें पढ़ा करते थे। आज यूपी में विकास हो रहा है सड़क बन रही है 24 घंटे बिजली मिल रही है माफिया गुंडों की कमर तोड़ी जा रही है यह खबर पढ़ रहे हैं।आज पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान आंदोलन बन गया है। महिला सशक्तिकरण आंदोलन बन गया। टॉयलेट बनाना आज सबसे बड़ा आंदोलन है।कांग्रेस ने पूछा टॉयलेट बनवा रहे हैं लेकिन टॉयलेट बनने से महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी है लोगों को खुले मैदान में नहीं जाना पड़ता है।और यह एक अभियान बन गया। आत्मनिर्भर शुरू होता है आत्मसम्मान से हमारी सरकार ने धारा 370 को हटाया एक किसान एक प्रधान एक विधान बिना जातिवाद के बिना भेदभाव के सभी के लिए केंद्र सरकार कार्य कर रही है।यूपी में आज इतिहास बन रहा है वह प्रेरणादायक है। देश के प्रधानमंत्री एमएलसी सभी हमारी सरकार के लोग जनता के साथ हाथ से हाथ मिलाकर चल रहे हैं।आज बैंक में आम आदमी जाता है पहले सिर्फ कार वाले ही जाते थे। हमारी सरकार में जन धन खाते सभी के खोले गए और यह मोदी सरकार में ही संभव हुआ है। ग्रामीण इतिहास में अगर देखा जाएगा तो मोदी जी का नाम सबसे पहले विकास पुरुष के रूप में आएगा। आगे उन्होंने कहा की लाभार्थी हमारे परिवार और सरकार की अहम कड़ी है। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुशुमेश को धन्यवाद ज्ञापित किया की आपने मुझे इस पावन भूमि पर बुलाया दोबारा बुलाने को भी कहा। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोधेश्वर भगवान को प्रणाम कर अपने भाषण का समापन किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभा को संबोधित कर सभी लाभार्थी महिलाओं पुरुषों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की उन्होंने 9090902024 नंबर डायल कराकर हजारों लोगों को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कराई।
उसके उपरांत निवर्तमान विधायक शरद अवस्थी ने सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री का मैं स्वागत करता हूं और वहां की कामख्या देवी को प्रणाम करता हूं।उन्होंने सरकार की 9वर्षो की योजनाओं के बारे में लोगो को बता कर अपनी बात समाप्त की।
लोकसभा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि पावन धरती से पूर्व डिप्टी सी एम आए है। उनका मैं स्वागत करता हूं।पहली सरकार और आज की सरकार में अंतर क्या है यह बताया।आगे उन्होंने कहा मोदी जी ने सबसे पहले लोगो से जन धन खाता खुलवाने की अपील की।और लोगो को जनधन योजना का लाभ मिल रहा है।दिल्ली से सीधे खाते में पैसा आ रहा है।पहली की सरकारों में तहसील के लेखपाल पैसा खा जाते थे आज सीधे लाभार्थी के खाते में पैसा पहुंच रहा है।किसानों के लिए सिर्फ नरेंद्र मोदी ने सोचा है जिससे सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा सपा सरकार में राशन सभी महीनो में नहीं बाटा जाता था।आज सबको हर महीने राशन फ्री में सरकार हमारी उपलब्ध करा रही है।जो कटौती की जा रही राशन में उसके लिए भी बताया एक मशीन और कोटेदारों को उपलब्ध कराई जाएगी जिससे कटौती नहीं हो सकेगी।भाजपा की सरकार ने फ्री में राशन देने का काम किया उक्त बाते सांसद ने कही।ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लाभार्थी सम्मेलन में सभा को संबोधित करते हुवे कही।आगे उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में सांसद उपेंद्र सिंह रावत को दोबारा जिताने की लोगो से अपील की।
राजरानी रावत जिला पंचायत अध्यक्ष ने विचार रखते हुवे कहा मोदी जी ने माताओं बहनों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई है लोग उनका लाभ प्राप्त कर रहे है।
इस अवसर पर रामनगर मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला महादेवा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह वीडियो सूरतगंज जिला उपाध्यक्ष अनिल अवस्थी बृजेश कुमार शर्मा कवि मनोज मिश्रा मोनू सिंह विशाल सिंह पूर्व प्रधान प्रवीण अवस्थी जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला एडीओ पंचायत राम आसरे एडीओ कोआपरेटिव निरंकार यादव, सचिव ऋषभ पांडे विजय कुमार प्रताप नारायण यादव सहित तमाम ब्लॉक के कर्मचारी व हजारों लाभार्थी मौजूद रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1190286
Total Visitors
error: Content is protected !!