Sunday, May 5, 2024
Homeसिरौलीगौसपुरसफदरगंज बदोसराय से अमर देवी जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर

सफदरगंज बदोसराय से अमर देवी जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर

 

 

 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गड्ढा मुक्त सड़कों का हाल सालों से बदहाल

डामर सड़क न बनने से अमरा देवी के पूरे गांव में सरकार के भ्रष्ट अधिकारियों के प्रति आक्रोश
                    वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल
सिरौलीगौसपुर/ बाराबंकी: सफदरगंज बदोसराय से अमरा देवी ग्राम पंचायत जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से हुआ जर्जर जिम्मेदार अधिकारी जानकर भी अनजान है। अमरा देवी के संदीप कुमार पांडे सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कई जगह प्रार्थना पत्र देकर सालो से जर्जर डामर मार्ग बनवाए जाने की अधिकारियों से मांग की। कई बार मार्ग की शिकायत तहसील समाधान दिवस व मुख्यमंत्री पोर्टल आइजीआरएस पर शिकायत करने के बावजूद भी सालों से इस मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया है पूरा मार्ग पूरी तरीके से गड्ढा में तब्दील होकर जर्जर हो गया है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं योगी सरकार के गड्ढा मुक्त अभियान को भ्रष्ट अधिकारी पलीता लगा रहे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को फोन मिलाया गया तो उनका फोन नहीं उठा। 

अन्य खबरे

यह भी पढ़े