Monday, May 20, 2024
HomeLatest Newsविश्व पर्यावरण दिवस पर युवा समाजसेवी ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा समाजसेवी ने किया वृक्षारोपण

 

 

         

 महादेवा चौकी के पुलिस कर्मियों ने किया पौध रोपण

मोनू भास्कर लोधौरा ग्राम में ग्रामीणों के साथ किया वृक्षारोपण

 

         रिपोर्ट:वाइस एडिटर के के शुक्ल

नारद संवाद न्यूज रामनगर बाराबंकी।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति प्रेमियों द्वारा ग्राम रजनापुर में चौपाल के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।चौपाल में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए सभी से निवेदन किया गया।तमाम ग्राम वासियों को इसी मौके पर पौधे भी दिए गए व वृक्षारोपण किया गया।ये कार्यक्रम समाजसेवी मोनू भास्कर की अगुवाई में शिवशरण प्रजापति रवि मिश्रा घनश्याम मिश्रा रामू मलखान सचिन पांडे सुधीर मिश्रा रामसिंह नरसिंह गौतम अतुल मिश्रा हिमांशु आदि अन्य गांव वालो की मौजूदगी में पूर्ण हुआ।


महादेवा चौकी के पुलिस कर्मियों के साथ में मोनू भास्कर ने किया वृक्षारोपण

वही विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना रामनगर अंतर्गत महादेवा पुलिस चौकी परिसर में चौकी इंचार्ज महादेवा श्री धर्मेंद्र पाण्डेय उपनिरीक्षक जगतपाल सिंह हेड कांस्टेबल महारानीदीन वर्मा कांस्टेबल शिव बहादुर सिंह कमलेश कुमार रोहित सिंह सुनील चौहान राजकुमार यादव गौरव कुमार के साथ आधुनिक तकनीक से उत्पन्न आम के वृक्ष का रोपण कर आमजनमानस से वृक्ष लगाने की अपील समाजसेवी मोनू भास्कर ने अपील की।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े