Tuesday, May 30, 2023
HomeLatest Newsपूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप समाजवादी पार्टी के बनाए गए राष्ट्रीय...

पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप समाजवादी पार्टी के बनाए गए राष्ट्रीय सचिव

 

समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रामनगर सपा कार्यालय पर माला पहना कर किया भव्य स्वागत

 

      ।              नारद संवाद स्वतंत्र पत्रकार कृष्ण कुमार शुक्ल

रामनगर बाराबंकी।उत्तरप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अतिरिक्त कार्यभार देकर उनको सपा पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया है।उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से निलकने पर कई जगहों पर अरविंद सिंह गोप का स्वागत माला पहना कर किया गया।गोप को सपा पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाएं जाने से बाराबंकी जनपद के तमाम समाजवादी कार्यकर्ताओं में जोश है।गोप जी का स्वागत लखनऊ बाराबंकी ,सहावपुर,मसौली, बिंदौरा, और रामनगर सपा कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया।सपा कार्यालय रामनगर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से ही गोप जी का स्वागत सम्मान करने के लिए लालायित थे।सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह हो करीब 5 बजे अपने कार्यालय रामनगर पहुंचे वहा पर उनका स्वागत कई सपा कार्यकर्ताओं ने नारा लगाकर माला पहनाकर किया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह निवर्तमान जिला सचिव शीतला बक्श सिंह,चेयरमैन पद के प्रत्याशी महमूद सिद्दीकी,सत्यदेव शुक्ल बाराबंकी युवा शाखा के निवर्तमान सचिव अनिल यादव,प्रधान सभाजीत सिंह,विधान सभा अध्यक्ष मोहम्मद कलीम,प्रधान प्रेम,सत्यदेव शुक्ल, कयूम नगर अध्यक्ष,ब्रजेश गौतम एडवोकेट,अवधेश सिंह,प्रभात सिंह,गणेशी यादव,रामविलास,प्रभात शुक्ल,बलवान सिंह,सत्यवान सिंह यादव, मोहम्मद जफर अनूप सिंह प्रधान सेमराय सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े