Skip to main content

Naradsamvad

Strong storm and rain in Sambhal | संभल में तेज आंधी और बारिश: तापमान में 8 डिग्री की गिरावट, 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा – Sambhal News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

सनी गुप्ता, संभल8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में शुक्रवार रात करीब 8 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। हवा के झोंके 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चले। सामान्य हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

ALSO READ  बाराबंकी: चीनी मिल के ट्रकों की कमी से गन्ना तौल केंद्र पर फंसे किसान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली जगह

आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। सड़क किनारे कई स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचनाएं मिलीं। लगभग 25 मिनट तक हुई बारिश में 3.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

दिन में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था। आंधी और बारिश के बाद तापमान में 8 डिग्री की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने पहले ही तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था।

ALSO READ  लखीमपुर के पिता-पुत्र देश की सेवा में समर्पित, एक आर्मी तो दूसरा कोस्ट गार्ड में तैनात

तेज हवाओं के कारण सड़कों पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग और बैनर उड़ गए। गुरुवार की रात को भी संभल में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। हालांकि, तब कोई नुकसान नहीं हुआ था।

ALSO READ  कानपुर देहात में बिना मान्यता के चल रहे 17 स्कूलों पर लगा जुर्माना, हर स्कूल को देना होगा 1 लाख

देखें फोटो…

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!