Skip to main content

Naradsamvad

Bajaj hits record sales of over 26,000 vehicles in maharashtra in single day on Gudi Padwa | बजाज ने गुड़ी पड़वा पर सेल्स का रिकॉर्ड बनाया: महाराष्ट्र में एक दिन में 26,000 से ज्यादा गाड़ियां बेचीं, जिसमें 6,570 इलेक्ट्रिक चेतक स्कूटर शामिल

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

मुंबई13 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी बजाज ने वसंत के त्योहार गुड़ी पड़वा के अवसर पर महाराष्ट्र में एक ही दिन में रिकॉर्ड सेल्स दर्ज की है। कंपनी ने बताया कि गुड़ी पड़वा के दिन महाराष्ट्र में 26,938 गाड़ियां बेची गईं, जिनमें मोटरसाइकिल और उसका इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक भी शामिल है।

कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, 28 मार्च को महाराष्ट्रवासियों के नववर्ष के उत्सव पर एक ही दिन में कंपनी ने राज्य में सेल्स के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। अनुमान के अनुसार, यह बिक्री पिछले साल नववर्ष के पहले दिन की तुलना में लगभग दोगुनी है, तथा दिवाली के दौरान हुई बिक्री से भी कहीं ज्यादा है।

ALSO READ  जॉर्डन के चर्च पर हुए हमले में 7 लोगों की मौत, भारत ने की इस हिंसा की कड़ी निंदा

19,017 मोटरसाइकिलें और 6,570 इलेक्ट्रिक चेतक स्कूटर बेचे

पुणे स्थित इस कंपनी ने गुड़ी पड़वा के दिन 19,017 मोटरसाइकिलें और 6,570 इलेक्ट्रिक चेतक स्कूटर बेचे, जो इसके प्रोडक्ट की टोटल सेल्स का लगभग एक चौथाई हिस्सा है। कंपनी ने 658 केटीएम बाइक और 693 प्रीमियम ट्रायम्फ बाइक भी बेचीं।

ALSO READ  अमेरिका में पकड़े गए हरियाणा के गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया, फर्जी दस्तावेजों से पहुंचे थे विदेश

चेतक 35 सीरीज की भारी डिमांड के कारण यह रिकॉर्ड बना

कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि हाल ही में लॉन्च की गई प्रीमियम चेतक 35 सीरीज की भारी डिमांड के कारण यह रिकॉर्ड बिक्री संभव हो पाई है। प्रीमियम चेतक 35 सीरीज 1 लाख रुपए से ज्यादा की कैटेगरी में आता है। यह एक ऐसा मार्केट सेगमेंट है, जिसे कंपनी मजबूत करना चाहती थी। चेतक 3502 की कीमत 1.30 लाख रुपए और इसके अपर मॉडल की कीमत 1.42 लाख रुपए से शुरू होती है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 50%

ALSO READ  शाहजहाँपुर नगर निगम पर लगे गंभीर आरोप, बिना चार्जिंग स्टेशन खरीदे 1.5 करोड़ के इलेक्ट्रिक वाहन

प्रीमियम 1 लाख रुपए और उससे ज्यादा की कैटेगरी में बजाज की मार्केट हिस्सेदारी 15% थी, जो नए प्रोडक्ट से और बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान में, इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 50% है। दूसरा कारण यह है कि बजाज का अपने डोमेस्टिक एरिया में मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। अनुमान के मुताबिक, यहां कंपनी के 1,200 से ज्यादा डीलर्स हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!