Skip to main content

Naradsamvad

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई रामनगर पीजी कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

 

राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला-नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

चतुर्थ श्रेणी के दो कर्मचारी का किया गया प्रमोशन

रामनगर बाराबंकी। शुक्रवार को रामनगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी ने अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य पीजी कॉलेज रामनगर के विकास संबंधी कार्य पर चर्चा करना था। जिसमें प्रोफेसर प्राचार्य डॉक्टर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र के साथ जिलाधिकारी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। चर्चा के दौरान पीजी कॉलेज रामनगर में तैनात चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी राधा एवं ममता को प्रमोशन प्रदान करते हुए स्थाई कर दिया गया। उसके उपरांत वित्त समिति की बैठक करते हुए शिक्षकों के प्रमोशन के संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। महाविद्यालय में शिक्षा शास्त्र के शिक्षक डॉ सुनीत कुमार की संविदा 5 वर्ष बढ़ाने पर विचार किया गया। पुस्तकालय शुल्क में बढ़ोतरी पर विचार किया गया।

व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के शुल्क पर बढ़ोतरी का विचार किया गया। महाविद्यालय में नियुक्त मृतक आश्रित सौरभ सिंह की परिवीक्षा पर विचार किया गया। पुस्तकालय विभाग में चतुर्थ श्रेणी आउटसोर्सिंग नियुक्ति पर विचार किया गया। परास्नातक गृह विज्ञान विषय में मान्यता पर डीएम की अध्यक्षता में विचार किया गया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया पिछले वर्ष के वित्तीय कार्यों पर चर्चा की गई है। विद्यालय के संसाधनों के बारे में बात हुई है

 

ALSO READ  रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के कार्यकाल में एक साल की बढ़ोतरी, अब 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

 

कुछ कर्मचारियों का प्रमोशन करना था उस पर चर्चा की गई है और अनुमोदन किया गया है। इस अवसर पर पीजी कॉलेज रामनगर के प्रबंध समिति के सचिव एसडीएम रामनगर पवन कुमार, सदस्य डॉक्टर प्रोफेसर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी रामआसरे, बाढ़ खंड अधिकारी शशिकांत सिंह, सहित सम्बंधित लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!