Naradsamvad

[post-views]

हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंज उठा लोधेश्वर धाम, फाल्गुनी मेला चरम की ओर,दूर-दराज से उमड़ रहे कांवरियों के जत्थे

नारद संवाद समाचार

रामनगर, बाराबंकी।सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा का फाल्गुनी मेला अब धीरे-धीरे अपने चरम की ओर बढ़ने लगा है। मेला क्षेत्र में हर-हर बम-बम के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। दूर-दराज जनपदों से पैदल और वाहनों के माध्यम से पहुंच रहे कांवरिये पूजन-दर्शन के बाद मेला बाग में विश्राम कर रहे हैं। वहीं समाजसेवियों और श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।मेले की शुरुआत के साथ ही कानपुर, बिठूर, उरई, जालौन, झांसी, फर्रुखाबाद, कन्नौज और महोबा समेत कई जिलों से कांवरियों के जत्थे कंधों पर कांवर लेकर मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। कई जत्थे डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर नाचते-गाते हुए महादेव धाम पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आ रहा है।शनिवार को कानपुर और उन्नाव क्षेत्र के औरास-बांगरमऊ से 22 कांवरियों का एक जत्था लोधेश्वर महादेव के बोहनिया तालाब पहुंचा। यहां स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर क्षमा याचना की। जत्थे के महंत गुरुकर्ण और अमरनाथ ने बताया कि वे बृहस्पतिवार की रात बिठूर से जल भरकर पैदल यात्रा पर निकले थे और भोलेनाथ की कृपा से सकुशल धाम पहुंच गए। उन्होंने कहा कि महादेव के दर्शन मात्र से ही थकान और पीड़ा दूर हो जाती है।जत्थे में शामिल संतोष, सुजीत, झब्बू, अमन, प्रदीप, अवनी और शिवांश ने बताया कि वे पिछले करीब 13 वर्षों से कांवर लेकर आ रहे हैं और भोलेनाथ की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती रही हैं।उधर, उन्नाव जिले के औरास क्षेत्र के बहरौली गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 40 महिला-पुरुष श्रद्धालु भी धाम पहुंचे। पूजन-दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मेला क्षेत्र में भंडारा आयोजित किया, जिसमें जत्थे के सदस्य स्वयं पूरी-सब्जी बनाकर प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं को वितरित कर रहे हैं।मेला क्षेत्र में बर्तन, कपड़ा, खिलौने और खाद्य सामग्री की दुकानों से बाजार भी सज गया है। श्रद्धालु पूजन-दर्शन के साथ खरीदारी करते नजर आ रहे हैं, जिससे मेले की रौनक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय चौकी इंचार्ज महादेवा अभिनन्दन पाण्डेय कड़ी मेहनत कर रहे हैं मेले की व्यवस्थाओं की देखरेख में लगे है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

560346
Total Visitors
error: Content is protected !!