Naradsamvad

[post-views]

दीप-मन की देहरी पर ‌पुस्तक के विमोचन पर कवियत्री दीपा पटेल के प्रशंसक हुए खुश

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला
सेवानिवृत्त जिलाधिकारी अनुराग पटेल के कर कमलों से हुआ विमोचनविद्वत जनों की रही भारी भीड़ ,कवियत्री की हुई तारीफ

रामनगर बाराबंकी। कवियत्री दीपा पटेल कानपुर के काव्य संग्रह के लोकार्पण के बाद रामनगर क्षेत्र के उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाई देते कहा कि निरंतर काव्य लेखन से नाम रोशन करते रहे।ज्ञात हो कि इन कवयित्री का रामनगर क्षेत्र से काफी लगाव है जिससे इनके बहुत प्रशंसक है और इनके काव्य लेखन की समय समय पर तारीफ करते रहते हैं।पुस्तक विमोचन के बाद रामनगर निवासी उनके प्रशंसकों ने खूब तारीफ की और कहा कि कविता लिखना और काब्य संग्रह प्रकाशित कराना चुनौती पूर्ण कार्य है जिसमें कवियत्री सफल हुई।बता दे कि दीप मन की देहरी काब्य पुस्तक के विमोचन एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर गंगानगर में कवयित्री श्रीमती दीपिका पटेल एवं उनके पति रवि वर्मा के ‌नेतृत्व में रविवार को सम्पन्न हुआ है। ‌कार्यक्रम में मां सरस्वती के समक्ष‌ दीप प्रज्ज्वलन,पुष्पार्चन के बाद मुख्य अतिथि अनुराग पटेल पूर्व सेवानिवृत्त जिलाधिकारी के साथ कानपुर नगर अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप-मन की देहरी पर काव्य संग्रह पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज के प्रबंधक राकेश कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि राम सुमेर सिंह एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष उन्नाव बार,डॉ.राजीव मिश्रा संपादक एवं कवि, मदन सिंह डेवलपमेंट ऑफिसर एल आई सी रहे जब कि मुख्य वक्ता डॉ.अनुपम सिंह प्रधानाचार्य गंगानगर, मान सिंह , कवि अनिल वर्मा ,डॉ.रामनरेश, सेवानिवृत प्राचार्य, आदित्य कटियार , प्रदीप सिंह राठौर थे जिन्होंने कवियत्री के लेखन कौशल की खून तारीफ की। आए सभी अतिथियों का स्वागत, सम्मान, प्रतीक चिह्न भेंट के बाद काब्य संग्रह की रचयिता कवयित्री श्रीमती दीपिका पटेल ने कहा कि पुस्तकें लिखना कठिन कार्य है लेकिन सभी शुभ चिंतकों की प्रेरणा से काब्य संग्रह लिख।डाला। कविताएं समाज का आईना है और समाज में ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।कार्यक्रम की शुरूआत में ‌डाॅ.राजीव मिश्र ने सरस्वती ‌वंदना की कविता से कोलाहल मचाया। कवि आदित्य कटियार जी ने अपने पंक्तियों से सभा में समा बांध दिया | प्राचार्य डॉ.रामनरेश ने कविता की बारिकियों से सभा को अवगत कराया। श्रवण कुमार सिंह से अपने उद्गार व्यक्त कर कवयित्री को शुभकामनाएं दे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन आर. जे. साहिल‌‌ ने किया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

523239
Total Visitors
error: Content is protected !!