Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

Thieves stole Rs 20 lakh in Raebareli | रायबरेली में चोरों ने की 20 लाख की चोरी: छत पर सो रहा था परिवार, चोरों ने कमरों से जेवरात और नकदी उड़ाई – Raebareli News

[ad_1]

Ad image

आशीष कुमार श्रीवास्तव | रायबरेली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायबरेली के बछरावां स्थित इसिया गांव में बुधवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात हुई। चोर सुनील के घर में पिछली दीवार से छत पर चढ़कर घुसे। उस समय गर्मी की वजह से पूरा परिवार छत पर सो रहा था। चोरों ने दो कमरों की कुंडियां तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने अलमारी से करीब 18 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और सवा दो लाख रुपए की नकदी चुरा ली। सुबह जब परिवार की नींद खुली और वे लोग नीचे आए। तो नीचे कमरों का सामान बिखरा हुआ मिला।

ALSO READ  SBI डेटा लीक: डार्क वेब पर 3897 ग्राहकों की निजी जानकारी उजागर, बैंक ने जारी किया अलर्ट

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी

पीड़ित सुनील ने बताया कि चोर उनकी पत्नी और बेटी के विवाह के जेवरात ले गए। चोरी हुए सोने के गहनों में एक हसुली, एक कड़ुवा, छह कंगन, तीन जंजीर, दो जोड़ी झुमकी, आठ अंगूठियां, तीन माला, दो जोड़ी टॉप्स, दो जोड़ी कान के बाले, एक गले का हार, एक नथ, तीन नाक की कील और एक जोड़ी झाला शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग 130 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हुए।

ALSO READ  SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी

चांदी के गहनों में तीन जोड़ी पायजेब, एक कमर पेटी, एक हाफ पेटी, छह जोड़ी पायल, तीन जोड़ी छोटी पायल, 16 मीना, 12 सिक्का, पांच सिल और एक जोड़ी हथफूल शामिल हैं। करीब छह किलो चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

ALSO READ  उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक ही दिन मिले दो अज्ञात शव, शरीर पर चोट के निशान से मची सनसनी

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1674222
Total Visitors
error: Content is protected !!