Naradsamvad

[post-views]

गणतंत्र दिवस पर बाराबंकी के क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी हुए सम्मानित

बाराबंकी एस पी दिनेश सिंह उपाधीक्षक सुमित त्रिपाठी को  प्रशंसा चिन्ह (रजत) देते हुवे

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद न्यूज़

बाराबंकी।गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, लखनऊ महोदय द्वारा पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जनपद बाराबंकी के क्षेत्राधिकारी नगर पुलिस उपाधीक्षक सुमित त्रिपाठी को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (रजत) से सम्मानित किया गया।श्री त्रिपाठी को यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय नेतृत्व क्षमता और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने के लिए दिया गया है।उनके नेतृत्व में बाराबंकी जनपद में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।समारोह में पुलिस महानिदेशक महोदय ने सुमित त्रिपाठी की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली और समर्पण अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इस सम्मान से बाराबंकी पुलिस के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का भी मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक तत्परता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।इस सम्मान पर क्षेत्रीय नागरिकों एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों ने श्री त्रिपाठी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

717376
Total Visitors
error: Content is protected !!