Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी | दो सत्रों में आयोजित हुई शिक्षक संकुल कार्यशाला, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर!

डायट में जनपद स्तरीय बैठक, 600 से अधिक शिक्षकों ने लिया भाग!

रिपोर्ट-राहुल त्रिपाठी
बाराबंकी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गणेशपुर में डायट प्राचार्य अमित कुमार यादव की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय त्रैमासिक शिक्षक संकुल बैठक सह कार्यशाला (द्वितीय) का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और आगामी सत्र की बेहतर योजना बनाना रहा।


कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की गई। पहले सत्र में हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज, सिद्धौर, बनीकोडर, दरियाबाद, फतेहपुर और निन्दुरा ब्लॉकों के लगभग 330 शिक्षक संकुलों ने भाग लिया। वहीं दूसरे सत्र में सूरतगंज, सिरौलीगौसपुर, रामनगर, बंकी, नगर क्षेत्र, देवा, हरख और पूरेडलई ब्लॉकों के करीब 355 शिक्षकों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन के साथ हुई। नोडल प्रवक्ता जितेंद्र कुमार सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 तक डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से आकलन कराया गया, जिसमें 2081 विद्यालयों के सापेक्ष 507 विद्यालयों को निपुण घोषित किया गया। उन्होंने इस स्थिति में सुधार के लिए सभी को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने की सलाह दी।
कार्यशाला में अवधेश कुमार पाण्डेय द्वारा कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसमें सार्वजनिक भाषण गतिविधि, शैक्षिक सत्र 2026-27 के लक्ष्य और माइलस्टोन तय करना, तथा आईसीटी और स्मार्ट क्लास के माध्यम से डिजिटल कंटेंट के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर प्रवक्ता अमित कुमार राय, राम प्रकाश यादव, लालचंद, आनंद कुमार यादव, राहुल कुमार सिंह, अभिसारिका वर्मा और जहीर अहमद सहित अन्य शिक्षाविद मौजूद रहे। अंत में शिक्षक संकुलों की समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
बैठक में सभी ब्लॉकों से खंड शिक्षा अधिकारी, एआरपी और शिक्षक संकुलों की सक्रिय भागीदारी रही।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1422702
Total Visitors
error: Content is protected !!