Naradsamvad

[post-views]

अभिभावक-आंगनबाड़ी बैठक में रॉकेट लर्निंग की सहभागिता

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। ब्लॉक क्षेत्र के किन्हौली प्रथम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित अभिभावक-आंगनबाड़ी बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत संस्था रॉकेट लर्निंग ने भागीदारी की। बैठक का उद्देश्य प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना तथा घर पर सीखने का माहौल विकसित करना रहा।इस दौरान संस्था के जिला समन्वयक ह्रितिक शर्मा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन से छह वर्ष की आयु बच्चों के मानसिक विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होती है। इस अवधि में दी गई शिक्षा बच्चों की मजबूत नींव तैयार करती है।बैठक में बच्चों के लिए ग्रेजुएशन डे, भावनाओं की पहचान से जुड़ी गतिविधियां कराई गईं। साथ ही भावगीत और बालगीत के माध्यम से बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित किया गया।जिला समन्वयक ने डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर जोर देते हुए बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप और वीडियो के जरिए खेल-खेल में बच्चों को अक्षर ज्ञान, गिनती और रचनात्मक गतिविधियां सिखाई जा सकती हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ सहभागिता की। आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम ने रॉकेट लर्निंग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही शिक्षण सामग्री की सराहना करते हुए बताया कि डिजिटल टूल्स के उपयोग से बच्चों की उपस्थिति और सीखने की रुचि में सकारात्मक सुधार देखा गया है।अंत में बच्चों की प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों के साथ साझा की गई और बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों के अभिभावकों को प्रोत्साहित किया गया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

715357
Total Visitors
error: Content is protected !!