Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी | यश सोनी हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज!

सोनार नरहरी सेना ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन!

 

राहुल त्रिपाठी(पत्रकार)
बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में हुए यश सोनी हत्याकांड को लेकर सोनार नरहरी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपते हुए मामले में जल्द कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व राज्य मंत्री अच्छे लाल सोनी ने कहा कि घटना 11 मार्च की होने के बावजूद प्राथमिकी दो दिन बाद दर्ज की गई, जो चिंताजनक है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
संगठन की ओर से हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कराने, सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग की गई।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, नीरज वर्मा, मनीष वर्मा, अशोक वर्मा, निर्मल सोनी, राजेश सोनी, मोहित सोनी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1422735
Total Visitors
error: Content is protected !!