Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी: कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान!

टिकैत नगर क्षेत्र में राजीव गांधी कंप्यूटर मिशन से जुड़ा संस्थान जलकर खाक!

राघवेन्द्र मिश्रा(पत्रकार)
बाराबंकी। टिकैत नगर क्षेत्र में संचालित राजीव गांधी कंप्यूटर मिशन के अंतर्गत चल रहे एक कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा संस्थान जलकर खाक हो गया।
संस्थान संचालक ऋषि गुप्ता के अनुसार, सुबह पड़ोसी संजय मौर्य ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन आग की लपटें तेजी से फैल चुकी थीं।
इस घटना में एक बड़ी प्रिंटर मशीन, एचपी लेजरजेट मशीन, 4 लैपटॉप, 3 ऑफिस फोन, करीब 38 हजार रुपये की नगदी, 2 बैटरी, 1 इनवर्टर, 2 एलसीडी, 2 मॉनिटर और एक एसी सहित अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। साथ ही रामसनेहीघाट फायर ब्रिगेड टीम, सिरौली गौसपुर नगर पंचायत टीम और नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता भी मौके पर मौजूद रहे। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1372774
Total Visitors
error: Content is protected !!