Naradsamvad

[post-views]

सरयू घाघरा नदी के घाट पर दुर्गा प्रतिमा का किया जा रहा विसर्जन

 

 

 

 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल, नारद संवाद 

रामनगर बाराबंकी।तहसील रामनगर के संजय सेतु के पास स्थित घाघरा सरयू नदी के घाट पर आज दुर्गा प्रतिमाओ का विसर्जन किया जा रहा है।बता दें विकासखंड रामनगर की कुल 82 प्रतिमाओ का विसर्जन होना है।जिसमें से करीब 35 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है।प्रतिमा विसर्जन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली पर मां की प्रतिमा रखकर डीजे की धुन पर नाच गान करते हुए प्रतिमा विसर्जन स्थल सरयू नदी के घाट पर पहुंचकर पूजा आरती कर प्रतिमा विसर्जन की तैयारी कर रहे हैं। प्रतिमा विसर्जन स्थल टेंट के नीचे एडीएम न्यायिक बाराबंकी एडिशनल एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा सी ओ सौरभ श्रीवास्तव एसडीएम पवन कुमार तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह कोतवाल रत्नेश कुमार पांडे आरक्षी सुजीत कुमार पुनीत कुमार राज कनौजिया अनूप निषाद ओमकार बहादुर की सुरक्षा व्यवस्था में करीब पांच नावे लगाई गई है और साथ ही 20 गोताखोर कर्मचारी लगे हुए हैं जो नाव पर दुर्गा प्रतिमा को रखकर सरयू नदी में विसर्जन कर रहे हैं। पूरे सरयू नदी के घाट पर मेला लगा हुआ है,जिसमें श्रद्धालु खान-पान की दुकानों पर नाश्ता कर रहे हैं। इस अवसर पर इस अवसर पर मुख्य आरक्षी राम उग्रेस चौधरी नायब तहसीलदार अभिषेक लेखपाल नूर मोहम्मद गुरुशरण बीर सिंह सहित तमाम राजस्व कर्मी पुलिसकर्मी नाविक गोताखोर सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1926246
Total Visitors
error: Content is protected !!