Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाबा विश्वनाथ मंदिर में रसमय संकीर्तन, निकुंज कामरा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

शहर के प्रसिद्ध बाबा विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में शनिवार की रात भक्ति रस से सराबोर करने वाला कार्यक्रम ‘रसमय संकीर्तन’ भव्य रूप से आयोजित हुआ। संकीर्तन का शुभारंभ रात 8 बजे हुआ, जो 11 बजे तक चला। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रीकृष्ण प्रेम का अद्भुत वातावरण बना रहा।कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहीं सुप्रसिद्ध भजन गायिका निकुंज कामरा, जिन्होंने अपनी सुमधुर आवाज़ में एक से बढ़कर एक श्रीकृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी। उनके द्वारा प्रस्तुत “काली कमली वाकी चितवन, वा पै वारूं मैं तो तन मन…”, “मुझे संवारा सलोना पसंद आ गया री…” जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

 

भक्तों में दिखा अद्भुत उत्साह

 

भजन संध्या के दौरान भक्त झूमते, तालियां बजाते और ‘राधे-राधे’, ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ के जयघोष करते नज़र आए। मंदिर प्रांगण देर रात तक भक्ति रस में डूबा रहा।

 

प्रसाद वितरण से हुआ समापन:

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर समिति का आभार जताया।

 

गणमान्यजन भी रहे उपस्थित

 

कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से अरुण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, आशीष गुप्ता, गिरीश गुप्ता, चंद्रशेखर खन्ना उर्फ धीरू, आनंद मिश्रा आदि शामिल रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक चेतना और एकता को मजबूत करते हैं।  पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति द्वारा बेहतर प्रबंध किए गए। साज-सज्जा, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1434427
Total Visitors
error: Content is protected !!