Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी में गरीब रथ एक्सप्रेस से 30 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

रामनगर, बाराबंकी। रेलवे सुरक्षा बल/लखनऊ मंडल/पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चन्द्र मोहन मिश्र के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नारकोस के तहत मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

रेलवे सुरक्षा बल थाना बुढ़वल के प्रभारी निरीक्षक अजमेर सिंह यादव, उपनिरीक्षक सुश्री ज्योति यादव (रेसुब पोस्ट ऐशबाग), सउनि जयनाथ (रेसुब पोस्ट लखनऊ जंक्शन), अआशा महेंद्र सिंह (लखनऊ जंक्शन), तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) लखनऊ के उप निरीक्षक पंकज कुमार, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल रवि कुमार और कांस्टेबल दिनेश पाल की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रणनीति बनाकर शनिवार को गाड़ी संख्या 12536 (गरीब रथ एक्सप्रेस) के कोच संख्या G-16 की शायिका संख्या 2 और 7 पर छापा मारा।छापेमारी के दौरान रायपुर से लखनऊ तक यात्रा कर रहे दो तस्करों—सुखल बैठा (उम्र लगभग 65 वर्ष) एवं उनकी पत्नी लीलावती देवी (उम्र लगभग 55 वर्ष), निवासी ग्राम मुसहरी, पोस्ट व थाना धनहा, जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार—के कब्जे से कुल 30 किलो गांजा बरामद किया गया।इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल थाना बुढ़वल के प्रभारी निरीक्षक अजमेर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ALSO READ  लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार ट्रक ने व्यक्ति को कुचला, गैस सिलेंडर लेने जा रहे शख्स की मौत
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!