Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

शाहजहांपुर में दोस्त पर हत्या का आरोप: खंती में मिला था घायल शेर सिंह, इलाज के दौरान मौत

रिपोर्ट रोचक अग्निहोत्री (शाहजहांपुर )

शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के नयागांव महसूलपुर निवासी 45 वर्षीय शेर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। 10 जून को शेर सिंह गंभीर अवस्था में थाना मदनापुर क्षेत्र के बुधवाना बाजार में स्थित एक खंती में पड़े मिले थे। उनका परिवार आरोप लगा रहा है कि शेर सिंह के दोस्त ने ही उन्हें बाइक पर बैठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले गया और फिर मारपीट कर उन्हें खंती में फेंक दिया।

परिजनों के अनुसार, शेर सिंह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। 10 जून को उनका एक दोस्त घर आया और शेर सिंह को बाइक पर बैठाकर ले गया, जिसके बाद वह घर नहीं लौटे। शाम के समय शेर सिंह गंभीर अवस्था में खंती में पड़े मिले थे, और सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान रविवार सुबह शेर सिंह की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि शेर सिंह के दोस्त ने ही उसे मारा और खंती में फेंक दिया। एक बार आरोपी दोस्त से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह शेर सिंह को लेकर नहीं गया था। परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और जांच जारी है।

 

 

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1434423
Total Visitors
error: Content is protected !!