Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से किशोर की मौत, चालक फरार

रिपोर्ट रोचक अग्निहोत्री (शाहजहांपुर )

शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। खाई खेड़ा मार्केट से सब्जी लेने निकले शिव बालक की अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। शिव बालक ग्राम पूर्वी हरेवा का रहने वाला था। वह सड़क पार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक नशे की हालत में था। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा 12 वर्षीय बेटी और 8 वर्षीय बेटा है। घटना की जानकारी रविवार सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1434399
Total Visitors
error: Content is protected !!