Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने विद्युत विभाग के लिए अमित त्रिवेदी को सांसद प्रतिनिधि किया नियुक्त थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो सड़क हादसों में पांच घायल चार जिला अस्पताल रेफर शिवलिंग लपेटे नाग देवता के दर्शन से मचा हड़कंप, ग्राम बिछलखा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हैदरगढ़ की माटी के लाल को नमन ,#पंडित दादा सुंदरलाल दीक्षित की तृतीय पुण्यतिथि पर अटल पार्क में श्रद्धांजलि! मरकामऊ क्रिकेट टूर्नामेंट में रामनगर बना विजेता, गौरीकांत दीक्षित ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित बाराबंकी के बाबा पारस नाथ कालेज में महामंडलेश्वर हिमालयन योगी का आगमन, महंत बोधायन ने स्वागत सम्मान किया
[post-views]

नेशनल चैंपियन बनीं सान्वी, किक बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

रिपोर्ट रोचक अग्निहोत्री (शाहजहांपुर )

जनपद की बेटियां खेल के मैदान में भी जिले का नाम रोशन कर रही हैं। ताजा उदाहरण गुरगवां कॉलोनी निवासी सान्वी सिंह का है, जिन्होंने नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

 

सान्वी सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह की भतीजी और भाजपा नेता उपेंद्र सिंह की पौत्री हैं। उनके पिता सत्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता सहारनपुर स्थित भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।

 

प्रतियोगिता कई राउंड में संपन्न हुई। हर मुकाबले में सान्वी ने आत्मविश्वास और ताकत का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त किया। फाइनल में भी उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

 

सान्वी की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व खेलप्रेमियों ने सान्वी को बधाई दी है। सान्वी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, माता-पिता और निरंतर अभ्यास को दिया।

 

सान्वी का लक्ष्य भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

467191
Total Visitors
error: Content is protected !!