Naradsamvad

[post-views]

डीएम एसपी नें निर्माणाधीन कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण कर लोधेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

डीएम एसपी लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आरती करते हुवे।

  महादेवा बाराबंकी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा आज तहसील रामनगर क्षेत्र अंतर्गत लोधेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में महादेवा कॉरिडोर के निर्माण हेतु विभिन्न विभागों द्वारा प्रारंभिक स्तर पर किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। लोधेश्वर महादेव के निर्माणाधीन कॉरिडोर निरीक्षण करने के बाद प्रशासनिक अमले के साथ डीएम एस पी नें जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी पवन कुमार खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक थाना प्रभारी रत्नेश पांडे महादेवा चौकी इंचार्ज संतोष त्रिपाठी हल्का लेखपाल संतोष कुमार अमित अवस्थी  सतीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1782162
Total Visitors
error: Content is protected !!