Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
शाहजहाँपुर: माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में जारी शासनादेश में फर्जी आंकड़े प्रस्तुत करना डीएसओ शाहजहांपुर को पड़ गया महंगा… निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करें अभियंता:जिलाधिकारी  श्रीरामजानकी ठाकुरद्वारा मंदिर के सेवादारों ने नगर में निकाला कन्हैया डोल  सोलह वर्षीय युवती के रेप के मामले में प्रभारी निरीक्षक मसौली लाइन हाजिर व त्रिलोकपुर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार निलंबित  बाराबंकी पुलिस प्रशासन नें धोखाधड़ी व जालसाजी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य की पांच करोड़ बीस लाख रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत किया कुर्क हमारे प्रदेश के किसान आज उपज में महाराष्ट्र के केले को दे रहे टक्कर : मोनिका एस. गर्ग

20 लाख की 30 कुंतल प्रतिबंधित मछली थाई मांगुर को जंगल में पुलिस ने नष्ट किया

 

रिपोर्ट/अब्दुल मोमिन नारद संवाद

बाराबंकी।कोलकाता से पंजाब जा रही 30 कुंतल प्रतिबंधित प्रजाति की मछली थाई मांगुर को अहमदपुर टोल प्लाजा के निकट जंगल में नष्ट किया गया प्रतिबंधित मछली की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।बताते चले कि गत 21 मई को लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा के निकट से अहमदपुर चौकी प्रभारी गौरव अवस्थी ने टृक नंबर यूपी 76 के 9288 पर लदी मांगूर मछली को देख मत्स्य निरीक्षक अच्छे लाल निषाद , मत्स्य विकास अधिकारी रमेश चंद्र एवं वंश राज ने मौके पर खड़ी ट्रक का निरीक्षण किया जिसमें प्रतिबंधित मछली थाई मांगुर पाए जाने पर एनबीएफजीआर तेलीबाग लखनऊ की वैज्ञानिकों की टीम के पास मछलियों का नमूना जांच के लिए भिजवाया वैज्ञानिकों की टीम ने पुष्टि की कि उपरोक्त मछली थाई मांगुर है इसके आयात निर्यात और विक्रय पर भारत सरकार द्वारा पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जा चुका है।इस मछली की कीमत रुपए 20 लाख से अधिक की अनुमानित है। प्रतिबंधित मछली की पुष्टि होने पर गुरुवार को मत्स्य टीम एव चौकी प्रभारी गौरव अवस्थी ने जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवा कर नष्ट किया गया।मत्स्य विभाग के अधिकारियों ज़ैदपुर में टृक चालक विवेक कुमार पुत्र ब्रज मोहन, विश्वनाथ विश्वास, खलासी नितेश व पवन पात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

388037
Total Visitors
error: Content is protected !!