Saturday, May 18, 2024
Homeगनेशपुरभदौरिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसान दिवस मना कर संगठन का...

भदौरिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसान दिवस मना कर संगठन का किया विस्तार

 

 

भदौरिया संगठन के सेमराय गांव के सुनील कुमार सिंह बनाए गए जिला उपाध्यक्ष

 रिपोर्ट/वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल

रामनगर बाराबंकी।राष्ट्रीय पर्व दो अक्टूबर को लालबहादुर शास्त्री व गांधी जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भदौरिया) संगठन के केंद्रीय कार्यालय गणेशपुर में आज पंडित लाल बहादुर शास्त्री की याद में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माला चढ़ाकर पुष्प अर्पित कर किसान दिवस मनाया।किसान दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए सुनील कुमार सिंह पुत्र अयोध्या सिंह ग्राम सेमराय ब्लॉक सूरतगंज जनपद बाराबंकी को जिला उपाध्यक्ष बाराबंकी पद पर मनोनीत किया,एवं सुनील दीक्षित,अजय कुमार सिंह, अरुण सिंह ,मोहम्मद हकीम, पप्पू सिंह ,विशेष सिंह, वेद प्रकाश सिंह ,जगन्नाथ मौर्य, अवधेश कुमार सिंह, उत्कर्ष मिश्रा ,मनोज कुमार सिंह ,आदि दर्जनों किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बाराबंकी रविंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े