रिपोर्ट/वाइस एडिटर के के शुक्ल
रामनगर बाराबंकी। तहसील रामनगर अंतर्गत आज जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने घाघरा नदी सरयू नदी के बांधों का पैदल चलकर निरीक्षण किया, और जहां पर कोई कमी मिली उसको देख कर संबंधित अधिकारियों को सही करने के शख्त निर्देश दिए। मंत्री ने अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घाघरा नदी के समीप पहुंचकर बाढ़ की स्थिति जानी।
उन्होंने ट्रैक्टर से पहुंचकर पैदल चलकर घाघरा नदी के कुसौरा बान्ध का जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निरीक्षण कर संम्बन्धित अधिकारियों को बाढ़ से बचाव के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर निवर्तमान विधायक शरद कुमार अवस्थी भाजपा जिला अध्यक्ष बाराबंकी शशांक कुशुमेश बाढ़ खंड अधिकारी शशिकांत सिंह सहित तमाम लोग घाघरा नदी के बांध का निरीक्षण करते समय जल शक्ति मंत्री के साथ मौजूद रहे।